बुलंदशहर, जुलाई 11 -- मौसम के रोजाना अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी धूप-छांव तो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिल रही है। अब बुधवार रात बारिश के दौरान मौसम ठंड रहा, लेकिन गुरुवार को दिनभर लोग पसीनों से भीगे रहे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर बना रहा। वहीं अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के बाद 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग की आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मानसून की दस्तक के बाद भी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी है। बारिश के दौरान मौसम ठंडा हो रहा है। इसके अलावा गर्मी परेशान कर रही है। गुरुवार को सुबह से धूप-छांव का मौसम बना रहा। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.