उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। जिले में मौसम इन दिनों अजीबोगरीब रुख अपनाए हुए है। मंगलवार की रात जहां तेज गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ बारिश ने दस्तक दी, वहीं बुधवार सुबह होते ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों में पारा और चढ़ेगा, जिससे गर्मी की तल्खी और बढ़ेगी। मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। घने बादलों और 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हाइवे पर धूल के कारण राहगीरों का चलना दूभर हो गया। रात 2 बजे के बाद शुरू हुई हल्की बारिश अलसुबह तक जारी रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। सुबह 10 बजे के बाद तापमान तेजी से बढ़ा। दोपहर 12 बजे जो पारा 29 डिग्री था, वह सीधे 35.2 डिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.