भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के बिहियापुर गांव निवासी मोनू पाल ने तहरीर दिया। गांव के ही चार लोगों पर बाजार वापस आते समय मारपीट, मुकदमा में फंसाने आदि की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। कहा कि 22 मई की रात को सुरियावां बाजार किसी काम से गए थे। वापस आते समय रात के समय में लालचंद्र, रामपाल, मानिकचदं एवं एक अज्ञात ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए मारपीट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...