रात में बांध खोले जाने से नवनिर्मित नाले की दीवारें ढहीं
कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर के जनता कोल्ड स्टोरेज से काशीराम कॉलोनी तक जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका द्वारा वर्षों से कच्चे पड़े नाले का पक्का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान पानी की निकासी रोकने के लिए तीन दिन पूर्व अस्थायी बांध लगाकर पानी रोक दिया गया था। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे नाले का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। निर्माण सामग्री को सूखकर मजबूत होने के लिए कुछ समय की आवश्यकता थी, लेकिन रात के अंधेरे में किसी ने पानी रोकने के लिए लगाए गए बांध को खोल दिया। यह भी पढ़ें- 10 साल बाद भी अधूरा खनुआ नाला निर्माण,खुला चैंबर बना हादसों का सबब इससे तीन दिन से रुका हुआ पानी तेज दबाव के साथ नवनिर्मित नाले में प्रवाहित हो गया और उसकी दीवारें कई स्थानों पर ढह गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.