प्रयागराज, नवम्बर 19 -- वार्ड 75 कोहना झूंसी स्थित आवास विकास कॉलोनी योजना-3 में सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। इससे लोगों में रोष है। सोमवार की रात को जिस मार्ग का डामरीकरण किया गया, वह मंगलवार को सुबह ही उखड़ने लगी। पूरी सड़क पर गिट्टी बिखर गई। लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया। सेक्टर-4 निवासी अजय सिंह ने पार्षद से शिकायत की। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो साझा करते हुए आशीष शुक्ला ने तंज कसा कि कोई चुपके से पुरानी सड़क के ऊपर बिना डामर के गिट्टी डालकर चला गया। लोगों का कहना है कि महाकुम्भ मेले के दौरान भी इन मार्गों का डामरीकरण किया गया था। अब माघ मेले से ठीक पहले हो रहे इस घटिया निर्माण ने एक बार फिर कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पार्षद अनिल कुमार यादव ने घटिया निर्माण कार्य की शिकायत नगर निगम के उच्च अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.