फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सर्दी अब धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। रात में ठिठुरन होने लगी है। लेकिन अभी तक शहर में बनने वाले अस्थाई रैन बसेरे बनाए नहीं गए हैं। इससे यात्रियों आदि को दिक्कतें हो रहीं है। शहर में दो स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए जाते हैं। अस्थाई रैन बसेरे के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया तक नहीं हुई है। शहर में बस अड्डा परिसर और रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थाई रैन बसेरे की व्यवस्था कराई जाती है। नगर पालिका दोनों स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा बनाती है। अब जब सर्दी बढ़ रही है तो यात्रियों आदि के आगे संकट खड़ा हो रहा है। जो यात्री बस अड्डे पर गंतव्य को जाने के लिए पहुंचते है उनको अभी बस अड्डा परिसर की ठंडी फर्श पर रात गुजारनी पड़ रही है। यही हाल रेलवे स्टेशन के बाहर का भी है। रेलवे स्टेशन के बाहर बनने वाले अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.