रात में बच्चे को भरपेट भोजन जरूर कराएं: सिविल सर्जन
समस्तीपुर, मई 6 -- ताजपुर। ताजपुर के बंगरा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चमकी को धमकी जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने की। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, जीविका दीदी और आमजनों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने गर्मी में होने वाले चमकी बुखार यानी एईएस और जेई से बचाव की जानकारी दी।
चमकी बुखार से बचाव उन्होंने बताया कि अधपका लीची या जूठा फल खाने और तेज गर्मी में बच्चों के शरीर में ग्लूकोज की कमी से चमकी का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि बच्चे को नियमित ओआरएस का घोल पिलाएं। रात में सोने से पहले बच्चे को भरपेट भोजन जरूर कराएं। रात के बीच और सुबह उठते ही देखें कि बच्चा बेहोश तो नहीं या उसे चमकी तो नहीं। बेहोशी या चमकी के लक्षण दिखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.