सुल्तानपुर, मार्च 15 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हालापुर फीडर की समस्या दूर नही हो पा रही है। इस फीडर पर हर दूसरे तीसरे दिन खराबी आती रहती है। इस फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन ने उच्चाधिकारियों को सामानों को उपलब्ध कराये जाने और पोल पर चढ़ने वाले अन्य लाइनमैन उपलब्ध कराए जाने सम्बन्धी पत्र लिखा है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति को जाती है। इसमें हालापुर फीडर पर दो दिन पहले हुए फाल्ट के बाद करीब ग्यारह घंटे विद्युत आपूर्ति वाधित रही थी। जिसमें क़रीब पचास गांवों की करीब डेढ़ लाख की आबादी को अंधेरे में रात बितानी पड़ी थी। इस फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन अमरजीत ने विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इंसुलेटर, डिस्क समेत कई सामानों की माँ...