रात में पेशाब करने उठा युवक छत से गिरा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
औरैया, जून 29 -- अछल्दा क्षेत्र के गांव राजा का पुरवा में रविवार देर रात एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजा का पुरवा निवासी 34 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र रामसिंह रविवार रात करीब एक बजे पेशाब करने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान अंधेरे में उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी अछल्दा ले गए। सीएचसी में डॉ. ललित मोहन ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने की आशंका के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.