अयोध्या, मार्च 6 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट के मजरे साहबा का पुरवा में चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल,टुल्लू पंप और जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी के होश उड़ गए। पीड़ित ने रौनाही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी जगदीश पुत्र छबिलाल का एक घर गांव में और दूसरा सड़क किनारे बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते तीन मार्च को वह सड़क किनारे बने घर में ताला बंद कर गांव वाले घर में सोने चले गए थे। सुबह जब वह सड़क किनारे बने घर पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो वहां रखी मोटरसाइकिल,टुल्लू पंप और जेवरात गायब थे। चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने रौनाही थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग...