अंबेडकर नगर, मई 2 -- सैदापुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेड़करनगर जिले के थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। मछलीगांव के मजरे जहानियांपुर निवासी 24 वर्षीय ट्रक चालक सूरज उपाध्याय को रात के अंधेरे में बहाने से बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। शव को बगल के गांव के आम के बाग में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव के ही बृजेश मौर्य और संजय मौर्य ने सूरज को फोन कर ट्यूबवेल पर बुलाया। वह घर से निकला तो जरूर, लेकिन फिर कभी जिंदा वापस नहीं लौटा। रात भर परिजन फोन करते रहे मगर मोबाइल स्विच ऑफ मिलता रहा। शनिवार सुबह मरी माता स्थान के पास आम के बाग में शव मिला। शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले, जिससे साफ है कि पहले बेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.