प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बरहूपुर गांव में मंगलवार रात कमरे का लिंटर ढहने से उसके नीचे उसमें सो रहे निजी चिकित्सक की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में होने से सुरक्षित बच गए। बरहूपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामकुमार वर्मा निजी चिकित्सक के साथ ही खेती भी करते थे। मंगलवार रात अपने कमरे में सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। जबकि उनका बेटा भानु प्रताप वर्मा कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 10 बजे तेज आवाज हुई तो बेटा भानु प्रताप दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि छत का लिंटर भरभराकर गिर गया था और उसके पिता मलबे में दबे थे। बेटे के शोर पर परिवार के साथ आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद मलबे से रामकुमार को बाहर निकाला गया। उन्ह...