रात में झमाझम बारिश-आंधी, दिन में चटकदार धूप से बढ़ी उमस
हापुड़, जून 11 -- इन दिनों हापुड़ में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले रहे हैं। कभी आसमान घने काले बादल उमड़ रहे हैं तो कभी आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है तो कभी चटकदार तेज धूप खिल रही है। मंगलवार की रात भी मौसम अचानक बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए। आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। लेकिन बुधवार को भी सुबह से मौसम साफ रहा। जिससे दिनभर तेज धूप खिली रही और लोगों को चटकदार धूप में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों के दिनभर पसीने छूटने लगे। गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिनभर भीषण गर्मी में लोग हांफ गए। लेकिन रात करीब एक बजे से मौसम बदलने लगा। आसमान में घने काले बादल छा गए और आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। आंधी में कई जगह पेड़ों की शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.