रात में जबरन जमीन पर कब्जा करने की शिकायत
खगडि़या, जून 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता। कुर्बन पंचायत के महद्दीपुर गांव निवासी विद्यानंद सिंह के पुत्र नीतीश कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर रात के अंधेरे में उसके केवालगी भूखंड पर शस्त्र के बल पर कब्जा जमा कर उसमें मिट्टी भर्राई कार्य करने की शिकायत की है। विरोध करने पर तीन नामजद एवं तीन चार अज्ञात लोगों ने सशस्त्र लैश हो कर उसके केवालगी जमीन पर जेसीबी एवं ट्रैक्टर से जबरन मिट्टी भर्राई कार्य करने की शिकायत की है। विरोध करने पर नामजदों ने उसे गाली गलौज कर मारपीट का धौंस दिखा कर वहां से भगा दिया। घटना शनिवार के रात की बताई जा रही है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.