गंगापार, मई 4 -- घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के पंवरी गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक का परिवार परिजनों ने बताया कि साठ वर्षीय रामराज भारतीया के छोटे भाई शोभालाल पान की दुकान चलाते हैं। रविवार रात दुकान से लौटने के बाद शोभालाल और उनके भाई रामराज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों भाइयों में हाथापाई और मारपीट भी हुई। सोमवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो देखा कि चारपाई पर रामराज का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर एसओ दिनेश सिंह व करमा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय पुल...