फतेहपुर, अगस्त 12 -- फतेहपुर। शादीपुर नासेपीर रोड पर हुई शिक्षिका की हत्या का खौफनाक सच सामने आ गया है। पिछले पांच दिनों से पुलिस के सामने शातिर तरीके से मुस्कुराकर पल्ला झाड़ने वाला शिक्षक पति आखिरकार खाकी की सख्ती के आगे टूट गया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि शुक्रवार रात उसने पत्नी को सरप्राइज पार्टी देकर चिकन और बियर पिलाया। फिर शनिवार भोर में मौका पाते ही बर्तन धो रही पत्नी के सिर पर कुकर के ढक्कन से वार कर दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे पानी से भरे बाथटब में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने हत्या आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा के अनुसार, दिलीप ने पूछताछ में बताया कि सुबह शालिनी घर में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान उसने मौका पाकर कुकर के ढक्कन से उसके सिर पर पीछे से तीन वार किए। इससे शालिनी बेहोश हो...