आदित्यपुर, मार्च 24 -- चांडिल, संवाददाता। झुंड से बिछड़ा एक हाथी सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक चांडिल डैम पहुंच गया। इससे पर्यटक और दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी। हाथी देर रात तक डैम के पास चहलकदमी करता रहा। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में कैद रहे। इस दौरान हाथी होटल में रखा फुलाया चना गटक गया। एक टीन के दरवाजे को तोड़ दिया। दुकानदारों ने बताया कि डैम में अंधेरा की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों ने डैम में हाईमास्ट लाइट की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.