रात में चल रही विद्युत कटौती से अभी निजात न मिलने की उम्मीद
उरई, सितम्बर 16 -- कालपी। संवाददाता रात में चल रही बिजली कटौती से अभी निजात नही मिलेगी। उत्पादन में कमी के कारण यह व्यवस्था एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं।एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह सचान के अनुसार वैसे तो बुन्देलखण्ड के गांवों को बीस घण्टे तथा कस्बों को 22 घण्टे बिजली का प्रावधान है लेकिन भारी बरसात से कोयला खदानों मे पानी भरने से कई इकाइयों में उत्पादन कम हो गया है तो नेपाल में आई बाढ़ से हाईड्रो पावर प्लांट भी गड़बड़ हो गये हैं जिसके चलते पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उपखंड अधिकारी के मुताबिक दिन में तो सौर ऊर्जा प्लांटों से आपूर्ति हो रही है पर रात्रि में परेशानी बढ़ रही है उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान संयम बनाए रखने की अपील भी की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शाम तीन घंटे में छह से सात बार बिजली की कटौती से लोग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.