बस्ती, अप्रैल 8 -- बस्ती। मौसम में एक बार हुए बदलाव के बाद किसानों की सांस थम गई है। मंगलवार रात को धूल भरी आंधी चलने लगी। इसी के साथ हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। बुधवार सुबह से आसमान पर बदली छाई हुई है। किसानों का कहना है कि अधिकांश गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है। तेज हवा के साथ अगर बारिश हो गई तो खेतों में खड़ी फसल गिर जाएगी। इससे किसानों को बहुत भारी नुकसान होगा। जिले के हर्रैया, सल्टौआ, लालगंज, महादेवा, साऊंघाट, रुधौली सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार रात लगभग नौ बजे से धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी चलने से जिले भर की बिजली गुल हो गई। हालाकि कुछ देर बाद हवा की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन बिजली गायब रही। देर रात कुछ जगहों पर विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। बुधवार सुबह से ही आसमान पर गहरे बादल छाए हुए हैं। ठंडी पछुआ हवा चल रही है, जिससे बारि...