बस्ती, अगस्त 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बैड़ारी एहतमाली में गन्ने के खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में चालान कर तीनों को न्यायालय भेजा। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि ​आरोपी ​अप्सरे आलम, ​सरफराज और नजम पर लाइसेंसी बंदूक से शिकार करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने तीनों पर कार्रवाई की है। प्रकरण में बैड़ारी एहतमाली निवासी कोमल प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार की रात में वह अपने घर पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज उन्हें सुनाई दी।

घटना का विवरण इसके बाद उन्हें घर के सामने लगभग दो सौ मीटर स्थित गांव के जियाऊ और हमीद के चरी के खेत में आठ से दस लोग शोरगुल करते दिखाई पड़े। जिनमें भागते हुए गांव के रहने वाले एक लड़...