इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। लाइन पार फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे हड़कंप मच गया। इस अभियान में तीन उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र के निर्देशन में उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम के साथ मिलकर बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान रात 9 बजे के बाद शुरू किया गया। करीब 2 घंटे तक चले इस अभियान में तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि विभाग की ओर से मॉर्निंग रेड जारी रहेगी। इसके साथ ही रात में भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। कि कुछ उपभोक्ता रात में कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। इस तरह की चोरी पर रोक लगाने और इन्हें पकड़ने के लिए रात म...