लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- रात में अवैध रूप से वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग के अफसरों ने अभियान चलाया। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय, प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने अभियान चलाकर ओवरलोड और गन्ना ढोने में लगे ओवरहाइट वाहनों की जांच की। इस दौरान 12 वाहनों को सीज किया गया वहीं 12 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा माह को देखते हुए दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए चलाया गया है। इसके अलावा वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने के लिए कहा गया। जागरूकप पम्फलेट आदि भी बांटे गए। एआरटीओ ने बताया कि सड़क पर सुरक्षित परिवहन और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.