बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। बबेरू कोतवाली के अहार गांव निवासी अनवर खां ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आठ अप्रैल की रात गांव का ही राहुल पटेल आया और दरवाजा खटखटाया। उसे घर से कुछ देर ले गया। वहां पहले से मुन्नू यादव व रोहित लोहे की राड लिए खड़े थे। तीनों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गुहार लगाने पर घर की महिलाएं व आसपास के लोग आ गए। तब जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाग खड़े हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.