रात में घर में घुसा युवक, सो रही किशोरी से की छेड़खानी
संतकबीरनगर, मई 24 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के एक मोहल्ले में रात में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई की रात उनकी पुत्री घर के कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रात में लगभग 1 बजे मोहल्ले का ही विपिन पुत्र पवन घर में घुस आया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़ मुकदमा बेटी का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर वह और परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे की तरफ पंहुचे। परिजनों को आता देख आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.