जमुई, अप्रैल 29 -- जमुई । नगर संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के नया टोला बिहारी स्थित वार्ड संख्या 7, चंडी स्थान रोड में सोमवार की अहले सुबह एक परिवार पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता सुभद्रा देवी, पति रामानंद सिंह ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, सुभद्रा देवी अपने पुत्र जय कुमार सिंह एवं पौत्री के साथ 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे ट्रेन से घर लौटी थीं। इसके कुछ घंटों बाद सुबह लगभग 5:20 बजे 5 से 7 की संख्या में कुछ लोग उनके घर पहुंचे और बंद दरवाजे को पीटते हुए गाली-गलौज करने लगे। हमलावरों ने उनके पुत्र को बाहर बुलाने की धमकी दी और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि सभी लोग हथियार से लैस थे, जिससे परिवार के बीच भय का माहौल बन गया। घटना के द...