रात में घर पर रंजिशन चलाई गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बुलंदशहर, मई 19 -- गुलावठी में सोमवार रात सोते हुए परिवार पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली से सोता हुआ परिवार बाल बाल बचा। पूरी वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को खाली कारतूस भी सौंपा। मामले में मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मंजू पत्नी राजकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज में मंजू ने बताया कि परिवार के पड़ोस में रहने वाले प्रिंस पुत्र राकेश सैनी उनसे रंजिश रखते हैं। दिसंबर महीने में प्रिंस ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर के दरवाजे पर तेल छिड़कर आग लगा दी। गत 18 मई को प्रिंस अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके दरवाजे पर खड़ी स्कूटी तोड़ते हुए भाग गया। बीती रात प्रिंस ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके घर के दरवाजे पर जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.