बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- औरंगाबाद में शुक्रवार को रात के अंधेरे में गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। भीड़ बढ़ती देख संचालक गोदाम का ताला लगाकर मौके से चले गए। हंगामे के दौरान पुलिस भी मौजूद थी। उपभोक्ताओं ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को प्रिंस एचपी गैस का नौवें दिन वितरण हुआ था। हिमांशु, राहुल,मुजम्मिल शाम सात बजे सिलिंडर लेने पहुंचे तो वहां कर्मचारियों ने उन्हें लौटा दिया। रात आठ बजे जब अंधेरा हो गया तो वहां कालाबाजारियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।सूचना दी कि पंद्रह सौ रुपए का खुलेआम सिलिंडर दिया जा रहा है। सूचना पाकर कुछ महिलाएं और पुरुष भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.