रात में गेटमैनों की होगी अचानक जांच
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- रेलवे फाटकों पर तैनात गेटमैन की लापरवाही से ट्रेन संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए रेलवे ने रात में निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कर्मचारियों को पकड़ने के लिए देशभर में 15 दिन का विशेष संरक्षा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच औचक जांच होगी। नशे में मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। रेलवे बोर्ड के संरक्षा निदेशालय ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि इंजीनियरिंग, परिचालन और संरक्षा विभाग के अधिकारी रात में निरीक्षण करें। यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर शराब पीने वाले गेटमैन की खैर नहीं, होगी औचक जांच जांच के दौरान लॉबी में उपलब्ध पोर्टेबल ब्रेथ एनालाइजर मशीन से गेटमैन के शराब सेवन की जांच की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.