प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर में रात के समय बिजली संकट और गहरा गया है। लगातार फॉल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आधी रात को बिजली गुल होने पर अब लोग सड़क पर आने लगे हैं।

बिजली आपूर्ति ठप करेली के ई-ब्लॉक में शुक्रवार रात अचानक से लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर गरम होने लगा। उसे खराब होने से बचाने के लिए बिजली विभाग ने बंद कर दिया। करीब साढ़े 11 बजे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने पर दर्जनों लोग सब स्टेशन पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

हंगामे की स्थिति कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने लाइनमैन के साथ अभद्रता भी की। स्थिति बिगड़ने पर नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी रजत ने...