शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- कांट। फॉर्मर रजिस्ट्री न बनने की शिकायत पर शनिवार रात अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सीधे गांव पहुंच गए। पंचायत भवन में रोशनी की व्यवस्था कर चौपाल लगाई गई, जहां सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कांट परगना के ग्राम चंदौरा बहादुर से ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए न तो नियमित कैंप लगाया जा रहा है और न ही रजिस्ट्रियां बन रही हैं। शिकायत मिलते ही अपर जिलाधिकारी रात करीब आठ बजे गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर एडीओ कृषि निलंबित पंचायत भवन में ही चौपाल लगाकर उन्होंने एक-एक ग्रामीण की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।चौपाल म...