इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- इटावा, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने रात में गश्त करके संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इधर-उधर आ रहे लोगों को रोककर उनसे पूछा। शहरी क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं इस पैदल गश्त का नेतृत्व किया ।इसके साथ ही सभी थानों की पुलिस ने संबंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्र में रात में गश्त किया वहां से गुजर रहे लोगों से बातचीत की । यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति लगा तो उससे पूछताछ भी कि वह कहां जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध लगने वाले वाहनों की तलाशी भी ली गई। लोगों से कहा गया कि वह निर्भय होकर अपना काम करें पुलिस उनकी सुरक्षा में लगी हुई है । रात होते ही पुलिस सड़कों पर उतर आई और मुख्य सड़कों के साथ ही संपर्क मार्गो, गलियों में भी पुलिस ने गश्त किया ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.