लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद तेज रफ्तार हवा ने तापमान गिराया है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे आ गया जो कि 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी लखनऊ के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान तेज हवा का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं। तेज पछुआ से लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरा छट गया है। आसमान साफ है लेकिन रात में तापमान नीचे जा रहा है। मौजूदा समय एक पश्चिमी विक्षोभ हवा की ऊपरी सतह में होता हुआ गुजरने वाला है। हल्की बादलों की आवाजाही के अलावा इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.