हाथरस, मई 3 -- हाथरस। बीते दिनों हुई बरसात एवं बूंदाबांदी के बाद से रात में मौसम में बदलाव महसूस हुआ। कई दिन से रात में भी लोगों को गर्मी के चलते चैन की नींद नहीं आ रही थी, वहीं शनिवार की रात में पंखे भी सर्द हवाएं फेंकते नजर आए तो लोगों ने कंबल एवं चादर निकाल लिए, लेकिन रविवार को सुबह से छाई तल्ख धूप से लोग परेशान रहे। दिन में हालांकि हल्के बादल छाने से लोगों को मामूली गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके बाद भी तल्ख धूप परेशान करती दिखाई दी। पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यह भी पढ़ें- रात में आंधी-बारिश से मिली राहत, दिनभर तेज धूप-उमस ने छुड़ाए पसीने बुधवार एवं गुरुवार को हुई बरसात एवं बूंदाबांदी का असर रात में दिखाई दिया। जहां पिछले कई दिनों से तापमान काफी बढ़ा होने से रातें भी गर्म हो रही थी। गर्म रातों के चलते लोग चैन से सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.