रात में खेत की जुताई कर रहे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत
रायबरेली, मई 11 -- सरेनी (रायबरेली) संवाददाता । उत्तर प्रदेश के रायबेरली जिले में बीती रात ट्रेक्टर से खेतों की जुताई कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई इससे कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर जहर पिलाकर मार डालने का आरोप लगा कर सोमवार को तहरीर दे दिया है। थाना क्षेत्र के पूरे शुकुरू मजरे कुटिया ए हत माली गांव के रहने वाले अरुण कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र चुन्नू लाल बीती रात करीब दस बजे कटरी क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे लेकिन जब रात बारह बजे तक घर नहीं लौटे तो उसका छोटा भाई खेत पर पहुंचा जहां उसने देखा कि ट्रैक्टर खड़ा है और अरुण कुमार बेसुध खेत में पड़े हैं उसने खेत से परिजनों को घटना की जानकारी फोन पर दी तो परिजन मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.