रात में कूड़ा डालने से रोकने के लिए गनमैन तैनात होंगे
नोएडा, अगस्त 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में रात 10 से सुबह चार बजे तक सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। इस मामले में एनजीटी ने आपत्ति जताई। अब प्राधिकरण ने इसको गंभीरता से लेते हुए ऐसे मुख्य स्थानों पर गनमैन तैनात करने का निर्णय लिया है। हर वर्क सर्किल में अवर अभियंताओं की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। इस काम की देखरेख का जिम्मा ओएसडी इंदु प्रकाश को दिया गया है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने इस मामले में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि नोएडा में रात 10 से सुबह चार बजे तक अवैध रूप से जगह-जगह खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। यह जानकारी एनजीटी तक पहुंची और वहां से आपत्ति उठाई गई। इस मामले को सीईओ ने गंभीरता से लिया। ओएसडी ने बताया कि अवैध रूप से डाले जा रहे इस कूड़े को रोकने के लिए हर वर्क सर्किल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.