अलीगढ़, मार्च 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज जादौन ने शनिवार रात को पुलिस लाइन में जिले के सभी सीओ व थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान घटनाओं पर फटकार लगाने के साथ अपराध नियंत्रण पर जोर दिया। वहीं, सभी को ईद-उल-फितर के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। साथ ही रात में किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर न बजने पाए। इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। पुलिस लाइन में हुई मीटिंग में एसएसपी ने कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी थाना प्रभारी किसी भी घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर ही धाराओं के अनुरूप मुकदमा दर्ज करें। मुकदमा लिखने में विलंब न करें। साथ ही लंबित विवे...