गौरीगंज, मई 10 -- अमेठी, संवाददाता। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात कांस्टेबल सुनील शुक्ला द्वारा पुलिस विभाग पर लगाए गए आरोपों के बाद गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामसेवक गांव स्थित उनके घर पर रात में पुलिस पहुंचने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर पुलिस पर उनकी मां और बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। सुनील शुक्ला ने बताया कि पुलिस नोटिस देने के नाम पर देर रात उनके घर पहुंची, जबकि घर में केवल उनकी बीमार मां और बहन मौजूद थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में छह से सात पुलिसकर्मी घर पहुंचे और दबिश देकर परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया गया। सुनील ने कहा कि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी मां लगातार बीमार रहती हैं, इसके बावजूद पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया।बताया गया कि पुलिस द्वारा जारी नोटिस में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.