रात में कांवड़ मार्ग पर उतरे एसपी, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
शामली, अगस्त 4 -- कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसपी एनपी सिंह ने देर रात कांवड़ मार्ग पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यूपी-हरियाणा बाॅर्डर स्थित यमुना घाट, कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.