फतेहपुर, अप्रैल 26 -- छिवलहा। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने सीएम को पत्र भेजकर रात के समय बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। बताया कि रात के समय महज दो से तीन घंटे की ही आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है। जिससे किसानों के साथ ही आम आदमी को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। मांग करते हुए कहा कि रात के समय ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती न की जाए, बल्कि उसके स्थान पर सुबह चार बजे से छह बजे तक कर ली जाए। जिससे ग्रामीणों और किसानों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। यह भी पढ़ें- लखीसराय: ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में कटौती से क्षेत्र के लोगों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, जर्जर तार बने खतरा यह भी पढ़ें- बिजली की अनियमित कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

ह...