रात में कंबल ओढ़ाकर की मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
उरई, मई 25 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी में रात में सो रहे व्यक्ति के ऊपर कंबल डालकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चौकी इंचार्ज मामले की विवेचना कर रहे हैं। पीड़ित जय सिंह निवासी ग्राम निवाड़ी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 19 मई की देर रात अपने घेरे में सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके ऊपर कंबल डालकर मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुन भाई बबलू, पुत्र कमल किशोर और गांव के अन्य लोग दौड़े। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। जय सिंह ने भागते समय गांव के रणधीर,गौरव,एक महिला और एक अज्ञात व्यक्ति को देखा। रणधीर व एक अज्ञात व्यक्ति गांव के बाहर की ओर भागे। आरोपी रणधीर अपनी बाइक घेरे से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना भतीजे लालू ने डायल-112 पर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। वादी की तहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.