आगरा, मई 15 -- शहर के सहावर गेट अमांपुर रोड पर नाले की सफाई के बाद सड़क के फुटपाथ पर पड़ी गंदगी से दुकानदार परेशान हैं। तेज हवा के साथ यह गंदगी दुकानों में पहुंच रही है, जबकि गंदगी उठवाने को लेकर प्रधान द्वारा टालमटोल की जा रही है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से दुकानों के बाहर लगे कूड़े के ढेरों को उठवाकर साफ सफाई कराने की मांग की है। बरसात से पूर्व शहर के अंदर व आसपास की ग्राम पंचायतों में नाले नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जाती है। इसी के चलते गत दिनों शहर के सहावर गेट अमांपुर रोाड पर भी क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि ब्रजवासी कुशवाह ने जेसीबी की मदद से नालों की तलीझाड़ सफाई कराई। सिल्ट को निकालकर सड़क के फुटपाथ पर डाल दिया, कई दिनों तक यह सिल्ट लोगों का मुंह चिढ़ाती रही, जब शिकायत की तो प्रधान प्रतिनिधि ने रात में ही कूड़ा उठवा दिया।सुबह लो...