रात में आंधी- बारिश से गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति बाधित
शामली, जून 5 -- शामली। जिलेभर में गुरुवार की देररात आई आंधी-बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शहर में आंधी का असर कुछ कम रहा लेकिन शहर की बिजली लगभग दो घंटे गुल रही जबकि देहात क्षेत्र में ऊन क्षेत्र में कई गांवों की बिजली रातभर गुल रही। बारिश के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी लेकिन उमस से लोग परेशान रहे। शुक्रवार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार की शाम में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। रात करीब साढ़े आठ बजे से तेज हवा चली। इसके कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गयी। हवा चलने पर शामली शहर की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। हालांकि बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली। इसलिए लोगों को खास परेशानी नहीं उठानी पड़ी। लगभग दो घंटे बाद ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.