गंगापार, जून 10 -- लोगों को मंगलवार की की देर शाम मौसम ने थोड़ी देर के लिए बहलाया, फिर बुधवार को दिनभर तेज धूप ने झुलसाया। देर शाम नौ बजे के बीच यमुनापार के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाएं चलने लगी।मंगलवार की रात 9 से 10 बजे तक आसमान में बादलों का डेरा और तेज हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली और सोचा चलो, गर्मी से छुटकारा मिला। लेकिन बुधवार की सुबह नौ बजे के बाद सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इलाके का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।स्थिति यह है कि दिन का अधिकतम तापमान एक बार फिर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बुधवार को दिन में तीखी धूप के बीच गर्म हवाएं भी चलीं, जिसने लू का एहसास कराया। रात में हुई बूंदाबांदी के बाद माना जा रहा था कि गर्मी के तेवर अब कुछ नरम पड़ेंगे। लेकिन ती...