बुलंदशहर, मई 3 -- जिले में मौसम के तीखे तेवर बरकरार हैं। तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया था, जिससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन रविवार सुबह होते ही सूर्यदेव ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मौसम में बदलाव और गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजारों में सन्नाटे जैसा माहौल रहा। रविवार को दिन निकलते ही धूप की तपिश बढ़ गई। दोपहर के समय लू और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। हालांकि शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक सोमवार से मौसम में दोबारा बड़े बदलाव के आसार हैं। विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.