संभल, मई 31 -- जनपद में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बादल आसमान पर डेरा जमा लेते हैं। जबकि रात होते ही आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जाता है। शानिवार की शाम में मौसम अचानक बदल गया और ग्रामीण इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर में लोग मौसम का आंनद लेते दिखाई दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार सुबह मौसम साफ नजर आया और धूप भी निकली, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। कुछ ही समय बाद बादलों ने सूरज को ढक लिया। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। शाम फिर से मौसम ने करवटी ली और आसमान में काले बादल छाने लगे। सौंधन इलाके में बारिश शुरू हो गई। जिसस...