मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। पूर्वानुमान के तहत जनपद का मौसम रात में ही बदल गया। गुरुवार की रात नौ बजे आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी होने लगी। कुछ समय तक बूंदाबांदी हुई इसके बाद हवाएं थम गईं। आधी रात को एक बार फिर तेज आंधी आयी और बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को सुबह से ही पूरब की ओर से तेज हवाएं चलीं। दिनभर हवाएं चलती रहीं। शाम के समय फिर से बादल छा गए। इस बीच तापमान भी थोड़ा नीचे आ गया। आज और कल भी भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। जनपद में पूरे मई माह भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिनचर्या बदली-बदली रही। नौतपा में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। नौतपा चल रहा है। लेकिन इस बीच मौसम ने करवट ली है। बुधवार की रात से मौसम बदला है। बुधवार की रात आसमान में छाए बादलों से हल्की बूंदाबांदी तेज आंधी के साथ होने लगी। इस आंधी में क...