कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। जटहा बाजार क्षेत्र में जारी अवैध मिट्टी खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार की देर रात मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 22 वर्षीय युवक की दबकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, नाहरछपरा निवासी अमरजीत पुत्र त्रिवेनी मुसहर रात करीब 11 बजे पड़रौना-मंसाछापर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास खनन की है मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली से गिराने जा रहा था। इसी दौरान अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात के समय अवैध खनन और ढुलाई के चलते इस मार्ग पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। घटना के बाद मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.