बिजनौर, अप्रैल 27 -- ​बिजनौर। जनपद समेत प्रदेश भर की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. अमित कुमार घोष ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाते हुए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में सीएमओ की ओर से गठित अलग-अलग टीमों ने रात में जिले की सभी पीएचसी-सीएचसी के औचक निरीक्षण किए। गौरतलब है, कि शनिवार को दिन में अपर मुख्य सचिव की ओर से पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. रतन पाल सिंह सुमन के साथ मुरादाबाद मंडल के अपर निदेशक डॉ. आशु अग्रवाल और मेरठ मंडल की अपर निदेशक डॉ. सीमा अग्रवाल की टास्क फोर्स ने समीक्षा बैठक लेने के अलावा सीएचसी स्याऊ, हल्दौर व जिला अस्पत...