जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा रात में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सात लोगों को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने सभी को थाने लाकर उनके नाम-पते और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। पूछताछ के दौरान किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए रात के समय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और...