इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- सैफई। पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम मंगलवार रात वैदपुरा गोशाला पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि प्रदेश की सभी गोशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त भूसा व पशु आहार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सरकार प्रति गोवंश प्रतिदिन 50 रूपये की धनराशि देती है और इसका नियमित भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इलाज के लिए डॉक्टरों की तैनाती, वैक्सीनेशन और आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था की गई है। नेपियर घास के बारे में उन्होंने कहा कि यह लगभग 10 वर्षों तक उगाई जा सकती है और पशुओं के लिए स्थायी चारे का अच्छा विकल्प है। मौके पर 65 कुंतल भूसा मिला, जिस पर निर्देश दिए कि गोशाला में हमेशा कम से कम 100 कुंतल भूसा होना चाहिए।गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.